RKMV की दो NSS स्वयंसेवियों ने यूथ लीडरशिप बूटकैंप में भाग लिया 5 से 7 अगस्त 2026
NSS स्वयंसेवियों तमन्ना और आरुषि ने मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “Youth Leadership Bootcamp” में सक्रिय सहभागिता दी। यह तीन दिवसीय बूटकैंप 5 से 7 अगस्त 2026 तक स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर, परिमहल, कुसुम्पटी, शिमला में आयोजित किया गया।
इस बूटकैंप में विभिन्न संस्थानों के लगभग 35 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को MY Bharat Portal तथा मंत्रालय द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय युवा गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
RKMV की NSS स्वयंसेवियों तमन्ना एवं आरुषि ने बूटकैंप के दौरान आयोजित स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। दोनों स्वयंसेवियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। इन्होंने महाविद्यालय में आकर इस कैंप में लिए गए प्रशिक्षण के बारे में दूसरे स्वयंसेवियों को बताया और उन्हें इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।